लायंस क्लब विदिशा मेन ने दिव्यांग छात्रावास में आयोजित की सेवा गतिविधि, बच्चों को भेंट की शिक्षण सामग्री
विदिशा। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय लायंस क्लब विदिशा मेन द्वारा आईटीआई कॉलेज के पास स्थित काला पाठा बस्ती के दिव्यांग छात्रावास में एक प्रेरक सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने छात्रावास के 40 बच्चों से संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों को स्टेशनरी, टिफिन, वाटर बोतल, कॉपी, किताबें और ट्रॉफी भेंट की गईं।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने बच्चों की अन्य आवश्यक जरूरतों का विवरण भी संकलित किया, ताकि उन्हें जल्द से जल्द शेष सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान छात्रावास के कुछ बच्चों में चर्म रोग के लक्षण पाए गए, जिस पर क्लब ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लिया। लायन डॉ. राहुल भट्ट ने बताया कि इसके समाधान के लिए आगामी सोमवार को बच्चों के लिए एक विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें आवश्यक औषधियाँ प्रदान की जाएंगी।
बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए लायंस क्लब विदिशा मेन के अध्यक्ष लायन वी.पी. सिंह, मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह-मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी तथा पूर्व जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. रवि साहू ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सेवा कार्य में पूर्व अध्यक्ष शाश्वत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, क्लब ट्रेजरार लायन प्रीतम सिंह राय, लायन डॉ. राहुल भट्ट एवं लायन इंजीनियर अमित सनस ने सक्रिय सहभागिता निभाई। दिव्यांग छात्रावास के संजय श्रीवास्तव सहित पूरे स्टाफ ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया और लायंस क्लब की इस मानवीय पहल की सराहना की।



📸 और तस्वीरें