संत संगम : पुष्पगिरी के पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्णपतंजलि योगपीठ में पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट ने सौंपा निमंत्रण, 15–16 अगस्त को पुष्पगिरी आने की दी सहर्ष स्वीकृति

हरिद्वार/देवास औरंगाबाद 15 अगस्त को पुष्पगिरी तीर्थ में आयोजित होने वाले अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागरजी महाराज के पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर के संत-महात्माओं एवं आचार्यों से आशीर्वाद प्राप्त करने का क्रम जारी है।

राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 पुष्पदन्तसागरजी गुरुदेव के आदेश एवं उनके हस्तलिखित आशीर्वाद पत्र के साथ पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट मंडल का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संतों को समारोह का आमंत्रण दे रहा है।इसी कड़ी में प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचा, जहां योगगुरु स्वामी रामदेवजी महाराज एवं आचार्य बालकृष्णजी महाराज से आत्मीय भेंट कर उन्हें 15 अगस्त को आयोजित ऐतिहासिक पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा में भारत गौरव आचार्य श्री पुलकसागरजी महाराज, जयपुर (गोलोक धाम) में आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी महाराज, दिल्ली में आचार्य श्री अरुणसागरजी महाराज तथा मेरठ में आचार्य श्री सौरभसागरजी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सभी संतों ने समारोह की अनुमोदना करते हुए अपने शुभकामना संदेश भी प्रदान किए।आचार्य बालकृष्ण का मनाया जन्मोत्सवपतंजलि योगपीठ में हुई भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य बालकृष्णजी महाराज का जन्मोत्सव भी बड़े आत्मीय वातावरण में मनाया।

पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट एवं अंतर्मना गुरु भक्त परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर से श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीरजी पाटनी ने समाज की ओर से वीडियो कॉल के माध्यम से आचार्य बालकृष्णजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

और 15 व 16 अगस्त को पुष्पगिरी में रहेंगे दोनों संतनिमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए स्वामी रामदेवजी महाराज एवं आचार्य बालकृष्णजी महाराज ने 15 एवं 16 अगस्त को पुष्पगिरी तीर्थ में आयोजित समारोह में अपनी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की।

दोनों संतों ने पतंजलि परिवार की ओर से पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में नमन करते हुए पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव की मंगलमय सफलता की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

इन सभी का सुनियोजित नियोजन अंतर्मना गुरुदेव के परम विशेष भक्त आकाश जैन के माध्यम से शामिल रहे प्रतिनिधिमंडल मेँ फास्टिंग फाउंडेशन संस्थापक एस के गुप्ता तिजारा वाले, अंतर्मना गुरुदेव के परम भक्तमनोज चौधरी संदीपजी जैन कानपुर, पुष्पगिरी तीर्थ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोकजी अजमेरा (फरीदाबाद), सचिव सुभाषजी जैन, ट्रस्टी महावीरजी गंगवाल, मनोजजी सोगानी (जयपुर), गजराजजी तथा फोटोग्राफर गौरव जैन सहित श्री पुष्पगिरी तीर्थ अध्यक्ष प्रकाश अजमेरा सहित अनेक गुरुभक्त उपस्थित रहे।इस संबंध में जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा, रोमिल पाटनी सोनकछ एवं पियूष कासलीवाल, छत्रपति संभाजीनगर द्वारा दी गई।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स