ललितपुर नगर के चंडी मंदिर धाम में 15 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, सवा पांच करोड़ शिवलिंग बनाने का लक्ष्य जारी..

ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्री रूद्रमहायज्ञ आयोजन में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने 15 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया।

वहीं प्रातःकालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया पूजन प्रधान यजमान हरिशंकर साहू द्वारा किया गया।अपराह्न में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्धाभिषेक किया गया।

पार्थिव शिवलिंग का महारूद्राभिषेक विद्धान आचार्य द्धारा कराया गया।

तत्पश्चात अनंतविभूषित चडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने भक्तों को श्री शिवमहापुराण की कथा सुनाते हुए कहा कि शिव नाम और गुणों की महिमा अनंत, अपार है।

सरल शब्दों में समझें तो शिव ऐसे अव्यक्त, अनंत स्वरूप देवता हैं, शिव के गुण व शक्तियों की गिनती साधारण इंसान के लिए संभव नहीं। शास्त्रों में लिखी एक बात शिव के गुणातीत स्वरूप को उजागर भी करती है।

जिसके मुताबिक अगर पर्वत जितना काजल लेकर उसे समुद्र जैसी दवात में भरकर कल्पवृक्ष रूपी कलम से पृथ्वी रूपी कागज पर स्वयं ज्ञान की देवी सरस्वती शिव के गुणों को लिखना शुरू करें तो शिव के गुण व शक्तियों का वर्णन खत्म नहीं होगा।

भगवान शिव के ऐसे ही गुण व शक्तियों से जुड़ा है एक नाम, जिसे खासतौर पर सावन में हर शिव भक्त की कंठ में बसता है। यह नाम है हर। खासतौर पर हर-हर महादेव का जयकारा हर शिव भक्त बोलता है।

‘हर’ शब्द के पीछे हरण करने का भाव है। शास्त्रों के मुताबिक शिव और शिव नाम भी सभी पापों को हर लेता है। मन, बुद्धि, विचार, कर्म, वाणी के सारे दोष शिव के ‘हर’ नाम से नष्ट हो जाते हैं।

दूसरे अर्थों में यह पवित्र शब्द पाप, दोष और दुर्गुणों पर विजय दिलाने वाला है।

‘हर’ नाम की महिमा यहां तक बताई गई है कि अगर ‘हर’ का किसी शब्द में छुपे या स्वर के रूप में भी उच्चारण हो तो सारे पापों का अंत हो जाता है।

विशेष तौर जीवन के अंतिम समय में ‘हर’ शब्द किसी भी रूप में बोले तो बड़ा से बड़ा पाप भी धुल जाता है। शिव नाम की इस दिव्य शक्ति ही शिव अन्य देवों से सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं और वह महादेव भी पुकारे जाते हैं।

शिवभक्तों द्वारा भी पापनाश और शिव की प्रसन्नता के लिये ही हर-हर महादेव का जयकारा लगाया जाता।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स