ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'हर घर तिरंगा' यात्रा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रुचिका बुन्देला ने किया कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि जिले के बाद मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि 13 अगस्त को जिला स्तर पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा तुवन मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर कोतवाली, कंपनी बाग, तहसील चौराहा और घंटाघर होते हुए सावरकर चौक से गुजरेगी और नृसिंह मंदिर रामलीला मैदान पर संपन्न होगी।
इसी तर्ज पर मंडल स्तर पर भी यात्राएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' का उद्घोष करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य तिरंगा यात्रा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाना है।
उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि जिला और मंडल स्तर पर मासिक बैठकें अनिवार्य हैं और कार्यवाही रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से ललितपुर आए पवित्र कलश का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले भर में यात्रा निकालकर इनका पूजन किया जाएगा।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि तिरंगा यात्रा के दौरान समाज के हर वर्ग—किसान, मजदूर, खिलाड़ी, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता और व्यापारियों से संपर्क कर उनके घरों पर तिरंगा स्थापित किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे की गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाए और इसे कंधे से नीचे न आने दिया जाए। साथ ही, यात्रा मार्ग के दोनों ओर स्थित भवनों पर तिरंगा लगाने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने महिलाओं, एनजीओ और विद्यालयों को भी इस अभियान से जोड़ने और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर सक्रियता से साझा करने का आह्वान किया।इस अवसर पर 'हर घर तिरंगा' यात्रा के लिए रुचिका बुन्देला को जिला संयोजक तथा मनविंदर कौर, ध्रुव सिंह सिसौदिया, देवेन्द्र सिंह बरौदिया व अंकुर शानू बाबा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया।
अंत में जिला महामंत्री गौरव गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, वरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुंदेला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, हरीराम सिंह निरंजन, रमेश कुमार सिंह, राजकुमार जैन, जिला महामंत्री गौरव गौतम, हरीराम सिंह लोधी, रजनी अहिरवार, मुन्ना लाल जैन सैदपुर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, अनुपमा जैन बजाज, रमेश कुशवाहा नझाई, उमाशंकर भोंड़ेले, रजनी घनश्याम साहू, सोनाली बबेले, देवेन्द्र गुरु, सुनीता पंथ, दीपक पाराशर, देवेन्द्र तिवारी, मिहरवान सिंह पंथ, मोहनलाल रैकवार, कमलापति रिछारिया, ब्लॉक प्रमुख कल्याण सिंह लोधी, मोहित निरंजन, प्रधान अनुपम चौबे, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक रावत, सुरेश टोंटे, श्रीकांत कुशवाहा, चन्द्रशेखर पंथ, डॉ.
रामगोपाल साहू, गन्धर्व सिंह लोधी, रूपेश साहू, सोमेश गुप्ता, संदीप बबेले, विक्रांत रावत, ई.बी.के. पाल, शशिशेखर पांडेय सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।