सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सीएचसी महरौनी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर।

महरौनी मे शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महरौनी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, प्रसूता केंद्र सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उपचार के लिए आए लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाएं एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

साथ ही अस्पताल की सभी सेवाएं नियमित एवं सुचारु रूप से संचालित रखने पर विशेष बल दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश यादव,डॉ सुंदर सिंह, डॉ एस के गुप्ता, डॉ राजेंद्र भूषण पटैरिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा.रिपोर्ट - सुरेंद्र सपेरा पंकज रैकवार { LNN- न्यूज़ } इनकी बगैर फोटो के.

सबसे नीचे पट्टी में डिजिटल मीडिया के सभी प्लेटफार्म के सिंबल लगाना है. सभी फोटो लगाकर बेहतरीन कलर डिजाइन करके बढ़िया बैकग्राउंड के साथ इस खबर को लगाएं

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स