ललितपुर आर्थोपेडिक क्लब की ओर से जिला मेडिकल कॉलेज में एक विशेष हड्डी रोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया

ललितपुर जिले के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में बोन एण्ड ज्वाइंट-डे के अवसर पर स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भारतीय ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के निर्देशन में ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर लेकिन खामोश बीमारी को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और हड्डियों के मॉडल के माध्यम से बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस कैसे धीरे-धीरे हड्डियों को अंदर से कमजोर और खोखला बना देती है उन्होंने कहा कि नियमित रूप से विटामिन-डी3, कैल्शियम, संतुलित आहार और व्यायाम स्वस्थ हड्डियों के लिए बेहद जरूरी हैं.
तो वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ विशेषकर महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है इसलिए समय पर जांच और जागरूकता से इस बीमारी से बचाव संभव है उन्होंने अभियान से जुड़े चिकित्सकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टर सौरभ साहू ने भी हड्डियों और जोड़ों की बीमारियों के बचाव और उपचार पर विस्तार से जानकारी दी प्रतिभागियों को संतुलन परीक्षण कराया गया और जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, मेडिकल स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे तो वहीं क्लब के सचिव डॉक्टर आकाश खैरा ने बताया कि हर वर्ष 4 अगस्त को बोन एण्ड ज्वाइंट डे मनाया जाता है इसी क्रम में पूरे माह विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को बोन एण्ड ज्वाइंट डे के अवसर पर एक और विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. देखिए स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरुक करते हुए यह पूरी रिपोर्ट ललितपुर लाइव टीवी पर. और सभी अपने-अपने स्वास्थ्य के प्रति हो जाए सजग और गंभीर बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान पर रखें ध्यान धन्यवाद.

ललितपुर आर्थोपेडिक क्लब की ओर से जिला मेडिकल कॉलेज में एक विशेष हड्डी रोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया - ललितपुर - LA
ललितपुर आर्थोपेडिक क्लब की ओर से जिला मेडिकल कॉलेज में एक विशेष हड्डी रोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया - ललितपुर - LA
ललितपुर आर्थोपेडिक क्लब की ओर से जिला मेडिकल कॉलेज में एक विशेष हड्डी रोग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया - ललितपुर - LA

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स