झांसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसा कंटेनर, क्लीनर की मौत, हादसे में ट्रक कंटेनर घुस जाने से केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और क्लीनर उसमें फंस गया.

झांसी के ग्वालियर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर के क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई आगे चल रहे ट्रक में कंटेनर घुस जाने से केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और क्लीनर उसमें फंस गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मृतक राजस्थान का रहने वाला था और दिल्ली से बेंगलुरु कोरियर का सामान लेकर जा रहा था.झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबाय के पास ग्वालियर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और क्लीनर नासिर उसमें फंस गया.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन को तोड़कर नासिर को बाहर निकाला, लेकिन उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

वहीं कंटेनर चालक इरफान बाल-बाल बच गया.ड्राइवर के मुताबिक दोनों दिल्ली से कोरियर का सामान लेकर बेंगलुरु जा रहे अंबाबाय के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कंटेनर ट्रक में जा घुसा मृतक नासिर राजस्थान के डीग जिले के कनवाड़ी गांव का निवासी था।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन झांसी पहुंचे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स