झांसी में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कंगना रनौत से देश की बेटियों और महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कंगना की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। इस तरह के विरोध प्रदर्शन हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भी देखने को मिले हैं।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतरीं।
प्रदर्शनकारियों ने कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि महिलाओं और युवतियों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कंगना रनौत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस तरह की बयानबाजी से बचें। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन भी सौंपा।