दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर.

झांसी। टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नजरगंज निवासी सभासद आदेश राजपूत के छोटे भाई रितेश लोधी अपने साथी विशाल सूर्यवंशी के साथ बाइक से लठवारा स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे जैसे ही वे मोहल्ला फतेहपुर के आगे नगर पंचायत बोर्ड के पास पहुंचे, तभी लठवारा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक मोहल्ला फतेहपुर निवासी अंकित अहिरवार चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किए जाने के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि लठवारा तालाब पर प्रतिवर्ष लगने वाले वामनवीर मेले और सावन माह में कांवड़ियों की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर हमेशा काफी भीड़ रहती है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स