गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुलाबगंज में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित

*गुलाबगंज से शोभित जैन की रिपोर्ट*

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुलाबगंज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचने के उपाय बताए तथा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी।

इसके साथ ही पुलिस दल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य महोदय एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुलाबगंज में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित - मध्य प्रदेश - LALITPUR LIVE

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स