रिपोर्ट - मनोज जैन LNN- न्यूज़ व्यूरो.
ललितपुर। ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा बोन एंड जॉइंट मंथ के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाश्रम में नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आकाश आर. खैरा (सचिव, ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब) एवं डॉ. एम.सी. गुप्ता (उपाध्यक्ष, ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब) के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आकाश आर. खैरा ने कहा, "हमारे बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज का अनुभव हैं। उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बोन एंड जॉइंट मंथ के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना है।"
ऑर्थोपेडिक क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एम.सी. गुप्ता ने कहा, "बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और समय पर चिकित्सकीय परामर्श स्वस्थ हड्डियों और जोड़ों की कुंजी हैं।"
कार्यक्रम में डॉ. पंकज जैन (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं डॉ. प्रतिभा प्रकाश (फिजियोथेरेपिस्ट) ने बुजुर्गों को व्यायाम, सही दिनचर्या एवं जोड़ों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस दौरान श्री दामोदर शर्मा (प्रबंधक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाश्रम) ने ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनिमेष तिवारी, ओमकारन सिंह गौर, आलिया एवं ऋचा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम करने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई.



📸 और तस्वीरें