एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला शेरपुरा में हुआ भव्य पौधारोपण

​विदिशा से शोभित जैन की रिपोर्ट

25 जुलाई 2026 को
​मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पंडित प्रभु दयाल उपाध्याय एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी विदिशा द्वारा आज स्वैच्छिकता पर्व के पावन अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या शाला शेरपुरा में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेष वक्ता के रूप में लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल व डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी तथा अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी जी उपस्थित रहे। लायन अरुण कुमार सोनी जी ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी धरा का श्रृंगार हैं और अपनी माँ के सम्मान में लगाया गया एक पौधा पर्यावरण के साथ-साथ हमारी भावी पीढ़ी के भविष्य को भी सुरक्षित करता है।
​इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुश्री रेणूका उपाध्याय ने स्वैच्छिकता पर्व की बधाई देते हुए सभी को प्रकृति संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या शाला की प्रभारी श्रीमती सीमा सक्सेना ने की। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रायोजक संस्था एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था सदस्य अशोक उपाध्याय सहित विद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ का सराहनीय और पूर्ण योगदान रहा।
​कार्यक्रम के अंत में सोसायटी की प्रेरणा से छात्राओं द्वारा अंकुरित कर लाए गए फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए तथा उपस्थित सभी लोगों ने इन पौधों को गोद लेकर उनके संरक्षण का वचन लिया।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स