झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में लापता 15 वर्षीय छात्र अंकित अहिरवार का शव ग्राम बड़ा खजुराहा के एक खेत के कुएं से बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटनास्थल पर पुलिस टीम मौजूद है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।