सकरार थाना पुलिस ने महिलाओं को वितरित किए पिंक कार्ड.

(झांसी) सकरार: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना सकरार पुलिस ने पीएनबी बैंक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, आरक्षी आरती यादव, रश्मि और अमन शर्मा ने उपस्थित लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं।पुलिस टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098 और 1930 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस दौरान पुलिस ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर किसी भी महिला द्वारा कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स