विदिशा से शोभित जैन की रिपोर्ट
/श्री जगदीश रथ यात्रा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए एक विशाल स्वल्पाहार शिविर का आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल लायंस इंटरनेशनल क्लब के जोन चेयरपर्सन रोहित अग्रवाल एवं गणेश कृषि यंत्र सागर पुलिया विदिशा के संचालक पैजन सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
पूर्व लायंस अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह सेवा कार्य सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे तक अनवरत चला। भगवान श्री जगदीश जी की मनोरा रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे पैदल, साइकिल, बाइक और चार पहिया वाहनों से गुजरने वाले हजारों धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने इस स्वल्पाहार का लाभ उठाया।
इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार वितरित किया और पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
राकेश शर्मा (नगरपालिका अध्यक्ष),मनोज कटारे (भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य),श्यामसुंदर शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, कोऑपरेटिव बैंक),शिवराज सिंह यादव
लायंस पदाधिकारी: लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायन अजय साहू, लायन अरुण कुमार सोनी, लायन जीएस चौहान, लायन आरती शर्मा (रीजन चेयरपर्सन), लायन मुदित बंसल (पूर्व रीजन चेयरपर्सन), लायन राजकुमार नेमा (अध्यक्ष, लायंस क्लब मैत्री), लायन मनोज साहू।
अन्य सहयोगी: धर्मेंद्र यादव, उमेश नेमा सहित कई गणमान्य नागरिक।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भी व्यवस्था बेहद सुचारू रही। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन पैजन सिंह यादव द्वारा किया गया, वहीं सेवा शिविर के समापन पर लायन रोहित अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों और सेवादारों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

📸 और तस्वीरें