रिपोर्ट - अर्चना श्रीवास {LNN- न्यूज} छतरपुर, 14 जुलाई 2026 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पीआईयू छतरपुर के परियोजना निदेशक श्री संदीप पाटीदार एवं प्रबंधक (तकनीकी) श्री सौरभ चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति तथा प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सी.
नागराज एवं श्री नबील अहमद के मार्गदर्शन में झांसी-खजुराहो हाईवे प्राइवेट लिमिटेड (वर्टिस फाउंडेशन) द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्राथमिक शासकीय विद्यालय टुटका, राजनगर के सौंदर्यीकरण उपरांत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र अवस्थी, बीआरसीसी श्री अतुल कुमार चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत सरपंच श्री संदीप विशाल शर्मा, संकुल प्राचार्य श्री राजकुमार सोनी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अखिलेश शुक्ला, हाईवे प्रबंधन टीम के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मुख्य अतिथि श्री संदीप पाटीदार ने कहा कि "शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।" उन्होंने विद्यालय के नवीनीकरण को बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ चौधरी ने शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में झांसी-खजुराहो हाईवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री नबील अहमद ने कहा कि "यह सीएसआर पहल केवल विद्यालय के जीर्णोद्धार तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, ग्रामीण शिक्षा के सशक्तीकरण और समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम से अतिथियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक श्री फिरोज़ खान ने किया तथा उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
समारोह में जनप्रतिनिधि,रवींद्र सिंह, अभिषेक, मुजम्मिल खान, सुमित सिंह, विजय बत्रा, श्रेयांश पाल, रामेंद्र सिंह, गुड्डू ,जितेंद्र पालिया, सहित हाइवे कर्मचारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।