दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, सोना-चांदी और नकदी लेकर पति को छोड़ गई कंगालमकान निर्माण के लिए रखे दो लाख रुपये भी साथ ले जाने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार..

झांसी/मऊरानीपुर।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रानीपुर चौकी अंतर्गत रानीपुर कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक गरीब युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ फरार होने तथा घर में रखे लाखों रुपये के सामान और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने मामले की शिकायत रानीपुर चौकी पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है रानीपुर निवासी सोनू जोशी पुत्र बलखंडी जोशी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है 11 जुलाई को वह रोज़ की तरह काम पर गया था।

आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी दुर्गेश कस्बे के ही एक युवक के साथ घर से चली गई।

पीड़ित का कहना है कि पत्नी अपने साथ दो वर्ष की मासूम बेटी को भी ले गई, जबकि दूसरा बच्चा घर पर रह गया शिकायत के अनुसार, महिला घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, घरेलू कीमती सामान तथा मकान निर्माण के लिए रखे लगभग दो लाख रुपये नकद भी अपने साथ ले गई।

शाम को जब सोनू काम से घर लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और पत्नी का कहीं पता नहीं चला।

काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर उसने रानीपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पीड़ित ने पुलिस से पत्नी, बच्ची और अपने सामान की बरामदगी तथा आरोपित युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रानीपुर चौकी पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स