पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में माँ के नाम एक पेड़ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपणपर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति के लिए लगाए पौधे

ललितपुर।

नेक द्वारा मूल्यांकित संस्थान पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में आज दिनांक 6 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में "माँ के नाम एक पेड़ अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में विभिन्न छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण के साथ हुआ।

इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। प्रबंध निर्देशिका डॉ.

पूजा यादव ने कहा कि "माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सबसे सुंदर माध्यम एक पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना है।

वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करते हैं।"प्राचार्य डॉ.

सूफिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण में निहित है।

उन्होंने छात्राओं से अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर एक पौधा लगाने का आग्रह किया।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि "माँ के नाम एक पेड़" अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरणादायी अभियान है।राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर साधना नागल ने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेविका यदि एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने छात्राओं से समाज में भी इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेविकाओं ने "एक पेड़ माँ के नाम, हरियाली देश के नाम" का सामूहिक संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर विज्ञान विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर रंजना श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी यादव, पूजा सिंह, राघवेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, श्री मुस्ताक खान, नेहा याज्ञिक, सुषमा पटेल, नेहा अहिरवार, मुजफ्फर अली, राम सहाय, परमानंद, रामाबाई तथा सरोज सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई की स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स