रिपोर्टर अर्चना श्रीवास
टहरौली (झांसी)।
टहरौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सारौल की निवासी मुन्नी देवी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) टहरौली को शिकायत पत्र देकर चक संख्या 52 के चकरोड पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, विशाल पुत्र वृषभान, आनंद पुत्र बद्री प्रसाद एवं संजू पुत्र रामस्वरूप द्वारा चकरोड पर कब्जा किया गया है। प्रार्थी का कहना है कि संबंधित भूमि की दोबारा पैमाइश होने के बावजूद भी कथित कब्जा नहीं हटाया गया।
मुन्नी देवी के पुत्र राजेन्द्र यादव ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने चकरोड से कब्जा हटाने की बात कही, तो विपक्षी पक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर चकरोड को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।