ललितपुर। नगर के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ वार्ड संख्या 03 (नेहरू नगर) में निर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा वार्ड संख्या 08 (जुगपुरा) में 05 सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिका अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत करते हुए नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वर्षों से जर्जर सड़कों एवं जलभराव की समस्या के कारण आवागमन अत्यंत कठिन था, लेकिन अब इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन के उपरांत पालिका अध्यक्ष ने दोनों वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएँ सुनीं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि भूमिपूजन किए गए सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सीसी सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे जनहित के कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जा रहे हैं तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग स्वयं उनके द्वारा की जा रही है।
पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अवर अभियंता खुशबू खान एवं ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।वार्ड संख्या 03 नेहरू नगर में लोकार्पण ▪️ हड्डीमील से लखन लाल के मकान की ओर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।भूमिपूजित विकास कार्य वार्ड संख्या 08 – जुगपुरा ▪️ सीताराम चक्की से अनिल झा के मकान होते हुए मनमोहन दुबे के मकान तक।▪️ अवतार के मकान से अजब सिंह के मकान की ओर।▪️ रजक के मकान से प्रमोद प्रजापति के मकान की ओर।▪️ निहाल राजपूत के मकान से सोनू यादव के मकान की ओर।▪️ जयचंद यादव के मकान से सत्यनारायण यादव के मकान होते हुए पवन के मकान तक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद श्रीमती मोहनी दरोनिया, पार्षद प्रतिनिधि श्री विवेक दारोनिया, अवर अभियंता खुशबू खान, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, बद्री कुशवाहा, शैलेन्द्र परिहार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।