झांसी! शहर के सुभाषगंज क्षेत्र स्थित चौधरी पेंट हाउस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 7 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया
पेंट और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि अंदर कुछ जगहों पर अभी भी आग सुलग रही है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।