भामाशाह जयंती पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस पर 21 वयोवृद्ध वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया. व्यापारी कल्याण दिवस पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार से व्यापारी कल्याण आयोग, व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना, व्यापारी पेंशन योजना, प्राकृतिक आपदा कोष की मांग की गई. भामाशाह अपना सर्वस्व समर्पण कर इतिहास के पन्नों में अमर हो गए और व्यापारियों समाज को गोरवान्वित किया

ललितपुर/दानवीर भामाशाह जन्म जयंती को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित करने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश के जिलों में कार्यक्रम करने के निर्देश जारी किए जिसके परिपेक्ष में भामाशाह जन्म जयंती पर ललितपुर में जिला और नगर इकाई द्वारा होटल आनंद रेजिडेंसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दानवीर भामाशाह की जन्म जयंती पर उनको नमन करते हुए वरिष्ठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित करते उनके योगदान को सराहा गया। सम्मानित वरिष्ठ व्यापारियों में सर्वश्री विजय कुमार जैन दाऊ 81 वर्ष, अजमेरी खान मड़ावरा 71 वर्ष, कैलाश चंद जैन मड़ावरा 80 वर्ष, जिनेश्वर दास सत भैया नाराहट 84 वर्ष, केवल चंद जैन काका 80 वर्ष, देवेंद्र जैन सिंघई 80 वर्ष, जमुना प्रसाद साहू महरौनी 78 वर्ष, प्रेमचंद कटारिया महरौनी 80 वर्ष, त्रिलोकचंद जैन ललितपुर 80 वर्ष, जिनेंद्र पंसारी 73 वर्ष, बंशीधर जैन गुढ़ा 83 वर्ष, प्रेम नारायण साहू जखौरा 75 वर्ष, प्रकाश चंद जैन जखौरा 94 वर्ष, रयान जैन चौधरी ललितपुर 76 वर्ष, रामप्रकाश जैन ममता स्पोर्ट्स 80 वर्ष, अखिलेश जैन गदयाना 73 वर्ष, महेंद्र सराफ बिल्लू 75 वर्ष, कैलाश चंद जैन ललित रेडियो 80 वर्ष, सुरेश चंद इमलया 80 वर्ष, दयाचंद जी जैन शास्त्री बार 85 वर्ष, सीताराम गुप्ता बार 93 वर्ष,आदि को सम्मानित करते हुए सभी को दुशाला, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके दीर्घायु,उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
भामाशाह जन्म जयंती पर विचार रखते हुए प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहां की मेवाड़ की पवित्र भूमि पर 29 जून 1547 को भारमल जैन के यहां जन्मे भामाशाह ने अपने 53 वर्ष की कुल आयु में उल्लेखनीय योगदान करते हुए इतिहास में अपने नाम को अमर कर दिया। भामाशाह राजस्थान पालीवाल जिले के सादड़ी गांव में ओसवाल जैन परिवार के यहां जन्मे और इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के पिता भारमल मेवाड़ के राजा उदय सिंह द्वितीय के यहां कोषाध्यक्ष थे। हल्दीघाटी के युद्ध में जब महाराणा प्रताप मुगलों से युद्ध हार गए और जंगलों में घास फूस की रोटी खाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे तब उनकी अभिन्न साथी रहे भामाशाह ने अपनी सारी संपत्ति संपदा उनको अर्पित कर दी और वह धन संपदा के माध्यम से महाराणा प्रताप अपने 25000 सैनिकों के साथ 12 वर्षों तक युद्ध कर सकते थे तब भी और संपदा समाप्त नहीं होती। भामाशाह दानवीर होने के साथ-साथ कुशल योद्धा भी थे और उन्होंने महाराणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह के साथ गुजरात मालवा मेवाड़ में सैन्य अभियान का नेतृत्व करते हुए मुगलों के खजाने को जब्त करते हुए अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। भामाशाह का जीवन 1547 से 16 00 तक रहा। आज देश का व्यापारी अपने आप को भामाशाह का वंशज बात कर अपने आप को गोरवान्वित महसूस करता है और राष्ट्र की किसी भी आपदा में हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहता है चाहे कारगिल का युद्ध हो चाहे कोरोना की समस्या हो चाहे प्राकृतिक आपदा हो देश के व्यापारियों ने हमेशा सहयोग करके राष्ट्र धर्म का पालन किया है और देश का व्यापारी धार्मिक क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र हो,शिक्षा का क्षेत्र हो ,स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, व्यापारी समाज के सहयोग के बिना संभव नहीं है आज देश का व्यापारी अवैतनिक कलेक्टर के रूप में जीएसटी , आयकर ‌अदा कर सरकार के खजाने को भरने का कार्य कर रहा है। देश का व्यापारी हमेशा भामाशाह के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान कर रहा है।
व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर व्यापारीयों ने प्रदेश सरकार से अपील कि सरकार व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना, व्यापारी पेंशन योजना, व्यापारी कल्याण आयोग, प्राकृतिक आपदा कोष आदि योजनाओं की घोषणा कर व्यापारी कल्याण दिवस को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल जैन बवड़ी ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर , जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन बवड़ी ,नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू , गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव कप्तान, प्रदेश मंत्री नवीन सिघ ई, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लखन अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष सतीश जैन बंटी ,बुंदेलखंड कल व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा , स्मॉल स्केल इंडस्ट्री अध्यक्ष मुकेश परवार दाल मंडी स्टेशन अध्यक्ष राजेंद्र विद्यासागर, नगर महामंत्री पंकज जैन बिरधा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय जैन एडवोकेट, संजय खन्ना ,महेश् सतभैया, आईटी मंच अध्यक्ष अंकित सतभैया,उदयभान सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष आनंद जैन अमित,जय नारायण शर्मा ,राजीव सुडेले, युवा संयुक्त महामंत्री अविरल जैन रोड़ा ,राहुल मोदी, विनोद जैन विनी, ऋषभ जैन सैदपुर, सूरज जैन मड़ावरा, पत्रकार इमरान खान मंडावरा , रिक्की जैन पटना, अशोक जैन जखौरा, जयंत जैन, अजय जैन, सतीश जैन, अरविंद जैन बरोदा, ज्ञान प्रकाश खंडेलवाल, धर्मेंद्र जैन गुढ, युवा महामंत्री राहुल मोदी, गौरव गुप्ता, कैलाश सोनी, शिवम सोनी, राजकिशोर साहू, राहुल झा, वीरेंद्र सिंह शेखावत, नितेश जैन रानू, राजवीर सिंह, विजय जैन बड़कुल, पवन जैन रुपाली, सतीश रूपल, पूर्व पार्षद अनुराग जैन शैलू , संजीव जैन ममता , श्रीश सिंघई , संतोष साहू खजुरिया, राजीव पटवारी,मनीष जैन रिंकू, रामप्रकाश साहू, बृजेंद्र साहू, मुलायम सिंह यादव, रविकांत रजक, दीपक गोस्वामी, संदीप जैन सौजना, धर्मेश जैन गुड़ा, प्रदीप चौधरी, अनुराग जैन , रामनाथ सोजना, सुनील विश्वकर्मा,, राजीव राजा परमार, प्रमोद जैन बानपुर , परमेंद्र कुमार , पवन जैन बानोनी, सर्वेश खरे, नितेश राठौर, सुरेंद्र घोष, अभिषेक जैन महरौनी, गजेंद्र सिंह बुंदेला, प्रियंक सराफ , आलोक जैन , गौरव कुमार, सोवरन सिंह, मनोज जैन 56,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स