खनियाधाना। खनियाधाना थाना सीमा के खजरा गांव में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। शिवपुरी से शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के साथ आए दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्वालियर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।
शिवपुरी से आए थे तीनों दोस्त
मृतक की पहचान शिवपुरी शहर के गौशाला क्षेत्र निवासी सुशील उर्फ शिम्पल उपाध्याय के रूप में हुई है। वह शिवपुरी-गुना बायपास स्थित सूर्या होटल में काम करता था। उसी होटल में शेषपाल और कल्लू आदिवासी भी कार्यरत थे। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे।
कल्लू आदिवासी ग्राम बंगला, थाना बामौरकलां का रहने वाला है। उसकी बेटी खजरा गांव में अपनी ननिहाल में रहती है। रविवार को ननिहाल में शादी समारोह था। इसी में शामिल होने के लिए कल्लू, सुशील और शेषपाल रविवार को शिवपुरी से खजरा पहुंचे थे।
रात में पार्टी, दोपहर में मिली लाश
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविवार रात तीनों युवक गांव के बाहर गए थे। वहां उन्होंने शराब पार्टी की। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव के बाहर सुशील का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सिर कुचलकर हत्या की आशंका है।
घटनास्थल से मिले अहम सबूत
सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से खून से सना एक बड़ा पत्थर और खाली शराब की बोतल मिली है। आशंका है कि इसी पत्थर से सिर पर वार कर सुशील की हत्या की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोस्तों से पूछताछ, FSL टीम जांच में जुटी
हत्या किन कारणों से हुई और वारदात में कौन-कौन शामिल है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के साथ आए दोनों युवक शेषपाल और कल्लू आदिवासी को राउंड अप कर लिया है। दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए ग्वालियर से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। हर एंगल से मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।