शहर के नेहरू नगर स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के सामने वाली सड़क बाईपास तिगड्डे के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है और उन गड्ढों में रोजाना वाहन चालक गिरकर हो रहे चोटिल .

ललितपुर शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के सामने वाली सड़क से देवगढ़ रोड जाने वाली लोकनिर्माण विभाग की डामर वाली सड़क पर नेहरू नगर बाईपास तिगड्डे के पास सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये है और उन गड्ढों में रोजाना वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं इस सड़क से निकलने में मरीजों के ले जाने वाली एम्बूलैंस को,वाहन चालकों को, मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं को, पैदल निकलने वाले राहगीरों को व बुर्जुग लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यही पर पानी की पाइप लाइन में कई माह से बहुत बड़ा लीकेज बना हुआ है जिससे रोजाना सुबह शाम हजारों लीटर पानी नालियों में व सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है और पाइप लाइन लीकेज का पानी वही सड़क के बड़े बड़े गड्ढों में भर रहा है जिससे सड़क पर जलभराव की गम्भीर समस्या हो गई है व डामर वाली सड़क की गिट्टी ऊपर निकल आई है जो साफ दिख रही है इस सड़क से निकलने में सभी को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इससे पहले भी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस सड़क पर हुये बड़े बड़े गड्ढों की ओर व सड़क पर हुये जलभराव की ओर आकर्षित कराया था लेकिन न ही लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने और न ही जल निगम के अधिकारियों ने इसे ठीक करने के लिये कोई ठोस कदम अभी तक नही उठाया है जिससे नेहरू नगर बाईपास तिकडडा के पास सड़क पर हुये बड़े बड़े गड्ढों की समस्या व वही पर पानी की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या से सड़क पर जलभराव की गम्भीर समस्या जस की तस बनी हुई है जिसका निदान नही हो पा रहा है मोहल्लेवासियों ने हमारे लोकप्रिय जिलाधिकारी महोदय जी का ध्यान व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान व जल निगम के अधिकारियों का ध्यान इस नेहरू नगर बाईपास तिकडडा के पास सड़क पर हुये बड़े बड़े गड्ढो की ओर व पानी की पाइप लाइन में हुये लीकेज की ओर व सड़क पर हुये जलभराव की ओर आकर्षित कराते हुये कहा कि जल्द से जल्द इस जगह का निरीक्षण करके इस डामर वाली सड़क पर हुये बड़े बड़े गड्ढो को ठीक कराया जाये व पानी की पाइप लाइन में हुये लीकेजों को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाये जिससे सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों में पाइप लाइन लीकेज का पानी न भर सके और इस सड़क से निकलने में किसी को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नेहरू नगर में बाईपास तिकडडा पर सुभान खां चच्चा के घर के पास भी पानी की पाइप लाइन में कई दिनों से लीकेज बना हुआ है जिससे रोजाना सुबह शाम हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है जिससे यहां पर भी सड़क पर जलभराव हो जाता है इस पाइप लाइन के लीकेज को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाये जिससे इस गर्मी के मौसम में पानी की बर्बादी न हो सके और नेहरू नगर बाईपास तिकडडा से देवगढ़ रोड की ओर जाने वाली सड़क पर गुलजार मैरिज गार्डन के आगे देवसिंह यादव के घर के पास भी कई दिनों से लीकेज बना हुआ था जिसे ठीक किया गया था लेकिन वो ठीक तरह से ठीक नही हुआ है जिससे रोजाना सुबह शाम हजारों लीटर पानी वही बहकर बर्बाद हो रहा है और इस सड़क पर कई जगह पानी की पाइप लाइन में लीकेज बने हुये है जो जल निगम के अधिकारियों की घोर लापरवाही से ठीक नही किये जा रहे है जिससे रोजाना सुबह शाम पानी की खूब बर्बादी देखने को मिल रही है लेकिन जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स