ललितपुर। रामअवतार यादव हत्याकांड को लेकर मंगलवार को ग्राम करगन निवासी मृतक की पत्नी अपने परिवार के साथ घंटाघर प्रांगण में धरने पर बैठ गईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना को लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और अभी तक सभी आरोपितों तथा हथियारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.धरने पर बैठी पीड़िता ने प्रशासन से मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए तथा हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
पीड़िता का कहना है कि लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे परिवार को अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिली है, जिसके चलते उन्हें घंटाघर प्रांगण में धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा
धरने के दौरान परिवार के सदस्यों ने भी प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की मामले को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ भी घंटाघर प्रांगण में जुटी रही।

📸 और तस्वीरें