झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुभाष गंज बाजार में रविवार देर रात धागा और बटन गोदाम में भीषण आग लग गई आग इतनी तेजी से फैली कि दो मंजिला इमारत के ऊपरी दोनों फ्लोर इसकी चपेट में आ गए सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में माल जलकर नष्ट हो चुका था सुभाष गंज के रहने वाले शशांक गुप्ता की धागा और बटन की दुकान है भवन के निचले हिस्से में फुटकर दुकान संचालित होती है जबकि ऊपर के फ्लोर पर गोदाम बनाया गया है रविवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे रात करीब 2:30 बजे उन्हें परिचितों का फोन आया कि उनकी इमारत से आग की लपटें उठ रही हैं सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया घनी आबादी और गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल रही थी दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया आग की घटना में गोदाम में रखा धागा, बटन और अन्य सामान जलकर खाक हो गया शुरुआती अनुमान के अनुसार, व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है हालांकि नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं किया गया है फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।