ललितपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समर्पण संस्थान द्वारा पॉलीथीन मुक्त समाज के निर्माण हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार रहे, जिन्होंने नागरिकों को पॉलीथीन के उपयोग से दूर रहने तथा कपड़े एवं अन्य पर्यावरण हितैषी थैलों के प्रयोग की शपथ दिलाई.अपने संबोधन में एडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि पॉलीथीन मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत घातक है उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दैनिक जीवन में पॉलीथीन का उपयोग बंद कर दें तो स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं अभियान का शुभारम्भ आजाद चौक से हुआ, जिसका संयोजन संस्था के उपाध्यक्ष राजीव पटवारी ने किया इस अवसर पर समर्पण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन ने कहा कि संस्था समाज और मानव जीवन को प्रभावित करने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पॉलीथीन के स्थान पर थैले का उपयोग अपनाने का आह्वान किया.अभियान के दौरान आजाद चौक, सावरकर चौक, तालाबपुरा, सरायपुरा एवं घंटाघर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को पॉलीथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया साथ ही समर्पण संस्थान की ओर से नागरिकों को निःशुल्क कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन से जुड़ने का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, हरीश कपूर ‘टीटू’, अंकुर जैन ‘सानू’, मनोज जैन, सुधीर जैन मेडिकल, अक्षय अलाया, अंकित सतभैया, सुशांत जैन ‘गोल्डी’, शैलेन्द्र जैन ‘बीटू’, डॉ. विकास गुप्ता ‘जीत’, नयन जैन सतभैया, अविरल जैन, विजयपाल सिंह, दीपक जैन ‘बाबी’, मनचल जैन, अमित जैन ‘यूनिक’, दीपक नामदेव पटवारी, समय नामदेव, असलम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे समर्पण संस्थान द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल पॉलीथीन के उपयोग को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी प्रयास है।



📸 और तस्वीरें