अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान मे आयोजित विराट दिव्यांग कैम्प मे सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठेअन्नपूर्णा भोजनशाला मे आयोजित 64 वां दिव्यांग कैम्प मे उपस्थित अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम के मुख्य आतिथ्य में तथा पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एम सी गुप्ता जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम जी ने कहा कि तरुण मित्र परिषद द्वारा एवं अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान मे जो यह कैंप आयोजित किया गया है जिसमें 92 दिव्यांग लोग लाभान्वित हुए निश्चित रूप से उन सभी का जीवन इन अंगों एवं उपकरणों को प्राप्त कर सवंर जाएगा तथा उनके जीवन शैली में सुधार आएगा ।
परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि तरुण मित्र परिषद द्वारा समीर व शिल्पी सौंधी (यू.
एस.ए.) के सहयोग से आयोजित इस 64वें दिव्यांग कैम्प में 92 दिव्यांगों को निशुल्क अंग एवं उपकरण वितरित किए गए जिसमे से दिव्यांगों को 24 कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ 5, पोलियोकैलिपर्स 28, ऑर्थोशूज (जूते)7, स्टिक 10, वाॅकर 5, बैसाखियां 2 व 11 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र प्रदान किए गए।
श्री जैन ने बताया कि परिषद द्वारा देश के अनेकों राज्यों मे दिव्यांग कैम्प कैम्प लगाए जा रहे हैं तथा अगला 65वां दिव्यांग कैम्प 5 व 18 जुलाई को जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के मोक्षकल्याणक दिवस पर गुजरात प्रांत के जूनागढ स्थित गिरनार पर्वत की तलेटी मे आयोजित किया जाएगा ।तरुण मित्र परिषद के कैम्प संयोजक समकित जैन ने बताया कि जो दिव्यांगजन इस कैम्प में रह गए हैं उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है अतिशीघ्र अन्य कैम्प फिर से आयोजित किया जाएगा।
संघ की पदाधिकारी परम शिरोमणि संरक्षक श्रीमती सुषमा भगवान दास साध ने बताया कि ये सभी उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में निर्मित कर धआज वितरित किए गये जो की बहुत अच्छी क्वालिटी के बनाकर प्रदान किये गये ।
इस अवसर पर सुरेश बाबू जैन एडवोकेट अरविंद जैन अध्यक्ष नेत्र चिकित्सालय महेंद्र बड़घरिया मनमोहन जड़िया शिवनारायण नायक, सिंघ, संयोजक समकित जैन, सिंध बॉबी सरदार एवं कुमारी कंचन सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये तथा राजेंद्र जैन श्रीमती रवि जैन प्रमोद सक्सेना एडवोकेट आदर्श रावत स्वदेश अग्रवाल डब्बू ममता वर्मा रामशरण अग्रवाल सुशील भट्टाचार्य प्रदीप साहू अरविंद साध शशांक जैन एडवोकेट मानसी अग्रवाल अंश जैन संजय जैन जितेंद्र पथं रेशम राठौर अमित कुमार अशोक शर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया अंत में संस्था के संरक्षक श्री बीके अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।