नेहरू नगर एवं सिविल लाइन में विकास कार्यों का भूमि पूजन, जल्द मिलेगी बेहतर सड़क व जल निकासी की सुविधा*

*नेहरू नगर एवं सिविल लाइन में विकास कार्यों का भूमि पूजन, जल्द मिलेगी बेहतर सड़क व जल निकासी की सुविधा*

ललितपुर, 07 जून 2026। नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के संकल्प के तहत नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने वार्ड संख्या-03 मोहल्ला नेहरू नगर एवं वार्ड संख्या-09 सिविल लाइन क्षेत्र में विभिन्न सीसी सड़क, नाली एवं नाला निर्माण कार्यों का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर संबंधित वार्डों के जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका की टीम भी उपस्थित रही।
भूमि पूजन के दौरान वार्ड वासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से सड़क निर्माण न होने के कारण आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती थी। अब सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड संख्या-03 नेहरू नगर में हड्डी मील के पास तथा सिविल लाइन क्षेत्र में आईटीआई के सामने सड़क, नाली एवं नाला निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, नाला निर्माण, सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अनेक विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व अधिकाधिक क्षेत्रों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अध्यक्ष महोदया ने संबंधित अवर अभियंता खुशबू खान एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्षद अशोक पंथ, पार्षद प्रतिनिधि श्री विवेक दारोनिया, अवर अभियंता खुशबू खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, नजूल लिपिक सुधीर रावत, सेवानिवृत्त लिपिक रमाकांत तिवारी, गैराज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, शैलेन्द्र परिहार, देवेंद्र राय सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स