ललितपुर में लोकेंद्र पटेल सीमा लंबरदार कोटा एजेंसी, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच के आवास पर अपना दल (एस) की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति व संगठनात्मक मजबूती रहा।बैठक के मुख्य बिंदु:1. अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि बैठक की अध्यक्षता श्री मनोहर पटेल, जिला अध्यक्ष ललितपुर ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में कपूर सिंह पटेल, प्रभारी मऊरानीपुर उपस्थित रहे। विशेष रूप से सुश्री दीपमाला सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच एवं विधानसभा प्रभारी 226 ललितपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।2.
संगठनात्मक समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों द्वारा संगठन की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया गया।3.
नई नियुक्ति संगठन को गति देने हेतु श्रीमती सीमा लोकेंद्र पटेल को जिला उपाध्यक्ष, महिला मंच के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त बूथ स्तर तक कई नई नियुक्तियां की गईं।4.
उपस्थिति बैठक में अरुण पटेल पड़रिया, पहलाद पटेल बछराई, कृष्ण कुमार बस्सी, सिराज राजा, राजेंद्र पटेल, सुरेंद्र कुमार, निलेश पटेल, सतेंद्र कुशवाहा, संजय कुमार विश्वकर्मा, विक्रम अहिरवार, आशीष पटेल, यूसुफ मंसूरी, लखन पटेल, करीम खान, सुरेंद्र सिंह बिरधा सहित प्रदेश, राष्ट्रीय, जिला, बूथ स्तरीय एवं विभिन्न मंचों के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने हेतु पूरी निष्ठा व ताकत से जुटने का संकल्प लिया।