पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, पनारी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषयक संगोष्ठी आयोजित.

ललितपुर।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा मूल्यांकित संस्थान पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, पनारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली एवं कनक जन कल्याण समिति, ललितपुर के संयुक्त तत्वावधान में "पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, उन्नत भारत अभियान के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सितारा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने छात्राओं से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती कंचन लता यादव ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना समय की मांग है। महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ.

पूजा यादव ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इन चुनौतियों का समाधान तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सूफिया ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि जल, वायु एवं वन संपदा का संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव का संबंध अत्यंत गहरा है तथा पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सकता है। एनसीसी कैप्टन डॉ.

वंदना याज्ञिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत जनआंदोलन है।

उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

कनक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जयेश बादल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

उन्होंने बताया कि विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के "अब जलवायु के लिए" (#NowForClimate) अभियान के अंतर्गत आगामी एक माह तक वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता एवं जनसहभागिता आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर रंजना श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, मुस्ताक खान, श्रीमती गेंदा, मालती राज, नेहा अहिरवार, मुजफ्फर अली, राम सहाय एवं परमानंद सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स