पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका की निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था.

ललितपुर। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती प्रवेश परीक्षा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जनपद ललितपुर में आगामी 08, 09 एवं 10 जून को 08 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी परीक्षा में शामिल होने वाले बाहरी जनपदों के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा उनके ठहरने हेतु निःशुल्क आवास व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

इस संबंध में अभ्यर्थियों को जानकारी प्रदान करने के लिए नगर पालिका द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स एवं सूचना पट भी लगाए गए हैं।

अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए दो स्थान चिन्हित किए गए हैं—1. पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना डाइट सेंटर के सामने स्थित रैन बसेरा2.

कोतवाली सदर के सामने स्थित रैन बसेरादोनों रैन बसेरे रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर तथा बस स्टैंड से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ उचित व्यवस्था की गई है।

अधिशासी अधिकारी ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि जिन परीक्षार्थियों को ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, वे नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित इन निःशुल्क रैन बसेरों का लाभ उठा सकते हैं।

नगर पालिका परिषद, ललितपुर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सहयोग के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स