झांसी में आज दिनांक 05.06.26 को NCRES की मंडलीय प्रतिनिधियों ने मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन, झांसी को एक ज्ञापन देकर जारी JPO को निरस्त करने
की मांग की मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी ने अपर मंडल रेल प्रबंधक/ परिचालन को बताया कि कैसे रनिंग संवर्ग के कर्मचारी अपना एक पर्सनल लगेज रहता हैं जिसका वजन लगभग लगभग 15-20 किलो होता हैं
जिसमें कॉशन पैड, सिग्नल लोकेशन, ग्रैडिएंट, ड्राइवर लॉग एवं टीएसडी बुक आदि रहता हैं । जिसके साथ ये कार्य कर पाना इस संवर्ग के लिए पक्षपात दर्शाता हैं मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी ने इस J
PO को तत्काल निरस्त करने की मांग की ओर कहा कि अगर रनिंग संवर्ग का शोषण नहीं रोका गया संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगा इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह, श्री राजेंद्र कुमार,
सहायक मंडल सचिव श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, इमरान बेग, मंडल कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र सेन शाखा सचिव श्री के एस शुक्ला आदि उपस्थित रहे.