विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" महाभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन माँ कर्मा बाई पार्क, मा. कल्याण सिंह सभागार परिसर, सुम्मेरा तालाब, इलाइट शमशान घाट एवं सुरई शमशान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया

*विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका का वृहद वृक्षारोपण अभियान*"*एक पेड़ माँ के नाम" महाभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर लगाए गए सैकड़ों पौधे*ललितपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" महाभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन माँ कर्मा बाई पार्क, मा.

कल्याण सिंह सभागार परिसर, सुम्मेरा तालाब, इलाइट शमशान घाट एवं सुरई शमशान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पालिका कर्मियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप चौबे, वरिष्ठ नेता श्री बब्बू राजा, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा, भाजपा महामंत्री श्री गौरव गौतम, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुन्नालाल जैन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री संजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

वृक्ष ही पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक प्रयास है।

नगर को हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है तथा जनसहभागिता से इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री संजय मिश्रा ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें।

वक्ताओं ने कहा कि एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और बेहतर भविष्य का आधार है।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है, जो समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करता है।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, अवर अवियंता खुशबु खान, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, डीपीएम दीपक कुमार, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स