वाल्मीकि समाज की बेरोजगार महिलाओं को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी पद पर तैनाती की मांग
ललितपुर(अनूप नागल पत्रकार):- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, ललितपुर इकाई द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वाल्मीकि समाज की बेरोजगार महिलाओं को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी के पद पर तैनात किए जाने की मांग की गई है।
संघ के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत कोरीरिया ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में कहा है कि वाल्मीकि समाज की अनेक महिलाएं वर्षों से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही हैं। रोजगार के अभाव में उन्हें अपने परिवार के भरण-पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश महिलाएं गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आती हैं। रोजगार न होने के कारण उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। ऐसे में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मी पदों पर उनकी तैनाती कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।
संघ ने जिलाधिकारी से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वाल्मीकि समाज की बेरोजगार महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन के साथ बेरोजगार महिलाओं की नामावली एवं पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र की प्रति भी संलग्न की गई है। संघ ने आशा जताई है कि प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाएगा।
रिपोर्ट सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

📸 और तस्वीरें