ललितपुर में आज प्रातः शहर में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की समस्या के समाधान हेतु समर्पण संस्थान द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन के क्रम में जल संस्थान के एक्सईएन साहब, जेई साहब एवं उनकी पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान समाजसेवी अंकुर जैन सानू बाबा ने अधिकारियों को घरों में आ रहे गंदे एवं दूषित पानी की वास्तविक स्थिति दिखाई तथा आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।उन्हें यह भी बताया की हर घर में तो फ़िल्टर तो नहीं है लोग उबाल कर या फिटकरी डाल कर पीने योग्य करते है तब जाकर पानी पीते है अधिकारियों ने समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक जांच एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया समर्पण संस्थान का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना है। हमें विश्वास है कि संबंधित विभाग जल्द ही इस गंभीर समस्या का स्थायी निराकरण करेगा, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके.


📸 और तस्वीरें