दस प्रतिशत विद्युत फ्यूल सरचार्ज वापस लेने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

दस प्रतिशत विद्युत फ्यूल सरचार्ज वापस लेने की मांगव्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनजिला उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंघई के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश में बिजली दरों पर लगाए गए 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

इस संबंध में एक प्रतिवेदन ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ को ईमेल द्वारा भेजा गया, जबकि इसकी प्रतिलिपि प्रांतीय व्यापार मंडल कार्यालय, शास्त्री नगर लखनऊ को भी प्रेषित की गई।

जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने कहा कि हाल ही में एलपीजी गैस, सीएनजी और पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं।

इसके साथ ही जून माह से उत्तर प्रदेश विद्युत निगम द्वारा 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज लगाए जाने से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में पहले से ही बिजली की दरें अधिक हैं, इसलिए अतिरिक्त सरचार्ज लगाना अनुचित है।

जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंघई ने कहा कि बिजली दरों में 10 प्रतिशत वृद्धि से उपभोक्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं और यह आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।

उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ ने कहा कि उपभोक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश वर्मा भी इस वृद्धि का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि बिजली कंपनियों के पास पहले से ही अधिशेष राशि उपलब्ध है, ऐसे में बिजली दरों में वृद्धि का कोई औचित्य नहीं है।

नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार ने कहा कि सरकार को विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 108 का प्रयोग करते हुए विद्युत निगम को बढ़ी हुई दरें कम करने और 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज तत्काल वापस लेने के निर्देश देने चाहिए।

उन्होंने स्मार्ट मीटर योजना पर भी पुनर्विचार करने तथा पुराने मीटर पुन: लगाए जाने की मांग की।

उनका कहना था कि भीषण गर्मी के दौर में बिजली की बढ़ी हुई लागत प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनेगी।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर उनकी जनहित की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन को उग्र आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंघई, गल्ला मंडी अध्यक्ष जयकुमार महोली, उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी, रविन्द्र दिवाकर, डा.संजीव कड़की, नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, नगर युवा महामंत्री सुमित कछालिया, जिला मंत्री मुरारी सोनी, अनिल मामा भांजा, पवन दाऊ, शिखर जैन, संजीव सोरया, नगर संयोजक मंगू पहलवान, नगर मंत्री मनीष मनपसंद, अमन जैन, भागचंद्रन जैन, डॉ.

अनिल जैन, जगदीश कुशवाहा, प्रवेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। रिपोर्टर सुरेंद्र सपेरा ललितपुर

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स