उत्तर प्रदेश में जून माह से विद्युत कॉरपोरेशन द्वारा 10% फ्यूल सरचार्ज के नाम से रुपए बढ़ाये जाने के विरोध में आया जिला उद्योग व्यापार मंडल.

ललितपुर में जिला उद्योग व्यापार मंडल की एक कोर कमेटी की मीटिंग जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई के संचालन में संपन्न हुई जिसमें यह प्रतिवेदन ऑनलाइन द्वारा माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ में ईमेल द्वारा भेजा गया है और एक प्रतिलिपि प्रांतीय कार्यालय व्यापार मंडल शास्त्रीय नगर लखनऊ भेजा गया है मीटिंग में जिला अध्यक्ष जी ने कहा अभी-अभी एलपीजी गैस एवं सीएनजी के और पेट्रोल की रेट बढ़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में जून माह से विद्युत कॉरपोरेशन द्वारा 10% फ्यूल सरचार्ज के नाम से रुपए बढ़ा दिए गए हैं जो अनुचित है वैसे अन्य राज्य की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली के रेट है
इसलिए बिजली विभाग द्वारा अतिरिक्त सरचार्ज नहीं बढ़ाया जाये
शैलेन्द्र सिंघई महामंत्री ने कहा 10% परसेंट बढ़ाया जाने पर बिजली उपभोक्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और आम उपभोक्ता की जेब पर ढाका डालने जैसा लग रहा है उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ ने कहा उपभोक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश वर्मा जी ने इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं और उपभोक्ताओं को बिजली कंपनियों पर 51 करोड़ रूपया सर प्लस पहुंच गया है इसलिए बिजली के दाम बढाने का क्या काम है.
3 - *नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार ने कहा* सरकार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 108 का प्रयोग करते हुए बिजली की बड़ी हुई दरों को कम करने का निर्देश सरकार विद्युत कारपोरेशन निर्देश दे
और बड़े हुए सरचार्ज को अबिलंब वापस ले वर्तमान में बिजली आघोषित आपूर्ति बंद करें और स्मार्ट मीटर को भी बंद करके पुराने बिजली मीटर लगाने का निर्देश करें अत्यधिक भीषण गर्मी होने के कारण 10 परसेंट बिजली सर चार्ज बढ़ाने से प्रदेश के 3 करोड़ 72 लाख उपभोक्ता की जेब पर भारी महंगाई का असर पड़ेगा और उनके परिजनों का परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा आपसे अनुरोध है कि शीघ्र विद्युत कारपोरेशन को निर्देशित करें 10% सरचार्ज ना लगे अध्यादेश को वापस ले अगर हमारी यह जनहित की मांग पूरी नहीं हुई तो 10 दिन बाद उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन के लिए बिबस होना पड़ेगा.

आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रदेश उपाध्यक्ष गल्ला मंडी अध्यक्ष जयकुमार महोली उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, डॉक्टर संजीव कड़की, नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, नगर युवा महामंत्री सुमित कछालिया, जिला मंत्री मुरारी सोनी अनिल मामा भांजा, पवन दाऊ, शिखर जैन संजीव सोरया , नगर संयोजक मंगू पहलवान, नगर मंत्री मनीष मनपसंद अमन जैन पटना भागचंद्रन जैन, डॉ अनिल जैन, जगदीश कुशवाहा, प्रवेश सिंह आदि उपस्थित रहे.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स