उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को अवैध खनन पर रोक लगाने के सम्बन्ध मे भेजा ज्ञापन.

बुंदेलखंड आर्मी न्यास के संस्थापाक अध्यक्ष कपिल बाल्मीकि ने मुख्यमंत्री.उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को अवैध खनन पर रोक लगाने के सम्बन्ध मे भेजा एक ज्ञापन.अवैध खनन पर रोक लगाकर बुंदेलखंड की धरोहर — पहाड़, पेड़-पौधे एवं नदियों की रक्षा किए जाने हेतु।निवेदन है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन के कारण प्राकृतिक संसाधनों का भारी नुकसान हो रहा है।

पहाड़ों को तोड़ा जा रहा है, नदियों का अस्तित्व संकट में है तथा पेड़-पौधों एवं पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँच रही है अवैध खनन माफियाओं द्वारा नियमों की अनदेखी कर दिन-रात खनन कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है।

आने वाले समय में यह समस्या जल संकट, प्रदूषण तथा जनजीवन के लिए बड़ा खतरा बन सकती है अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि — अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए दोषी खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए नदियों, पहाड़ों एवं वन क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जाए पर्यावरण संरक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाएं हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही करेगी “पहाड़, पेड़, नदियां बचेंगी — तभी बुंदेलखंड बचेगा”

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स