ललितपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा लगातार फील्ड भ्रमण कर जनगणना कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27.05.2026 को उन्होंने सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं फील्ड ट्रेनरों के साथ विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण कर जनगणना कार्य का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी वार्ड नंबर-09 स्थित सुपरवाइजर सर्किल नं.-15, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक-20 में पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के आवास की गणना की गई इस अवसर पर मा.
राज्यमंत्री श्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है।
यह केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का महत्वपूर्ण माध्यम है उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी जनगणना प्रगणक उनके घर पहुंचे, तब उन्हें सही, स्पष्ट एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय दायित्व में सहभागिता सुनिश्चित करें चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 के कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु नगर क्षेत्र के 26 वार्डों को कुल 311 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है प्रत्येक ब्लॉक में प्रगणकों की नियुक्ति की गई है तथा उनकी निगरानी हेतु सुपरवाइजर तैनात किये गये हैं, जो घर-घर जाकर जनगणना कार्य को पूर्ण कर रहे हैं इस दौरान फील्ड ट्रेनर शक्ति सिंह अहिरवार, कल्याण सिंह रजावत, प्रगणक राहुल जैन, श्रीमती अनुराधा चैबे, आलोक स्वामी, चन्द्रप्रकाश चैबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।