यश प्रताप सिंह को अपना दल (एस) किसान मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

ललितपुर / अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री मान जाटव आर. पी.

गौतम जी की प्रबल संस्तुति पर, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल जी द्वारा श्री यश प्रताप सिंह को किसान मंच का जिलाध्यक्ष, ललितपुर मनोनीत किया गया है इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल ने कहा कि यश प्रताप सिंह एक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं।

उनसे अपेक्षा है कि वे पार्टी की रीति-नीति व निर्देशों का पालन करते हुए जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा किसान हितों की लड़ाई को धार देंगे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किसान मंच यश प्रताप सिंह का बयान:"सबसे पहले मैं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा दीदी अनुप्रिया पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष मान जाटव जी और जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल जी का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताया पार्टी के संस्थापक डॉ.

सोनेलाल पटेल जी के सामाजिक न्याय के सपने को पूरा करने के लिए मैं दिन-रात काम करूँगा ललितपुर जिले का किसान आज भी सिंचाई, खाद-बीज और फसल के उचित दाम जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है मेरा पहला काम जिले के हर ब्लॉक में किसान चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान पार्टी व सरकार तक पहुंचाना होगा।

किसान की खुशहाली ही अपना दल (एस) का लक्ष्य है अपना दल (एस) पार्टी संस्थापक यशकायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स