चलती ट्रेन से गिरते समय ट्रेन के नीचे आते-आते एक महिला को जीआरपी के सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचाया

ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उस समय हड़कंप मच गया जब चलती मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह मौत के मुंह में चली गई थी जिसे जीआरपी के सिपाही सोनवीर ने मौत के मुंह से खींचकर उसे बचा लिया है दरअसल इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ललितपुर के स्टेशन पर रुकने बाली ही थी की अचानक चलती गाड़ी से एक

40 वर्षीय महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी और वह ट्रेन से गिर गई इसी दौरान ड्यूटी करते नाथ जीआरपी के सिपाही सोनवीर ने तत्परता दिखाते हुए चीते की तरह फुर्ती में दौड़कर महिला को प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया जिससे महिला की जान बच गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और महिला को मौत के मुंह से खींचकर लाने बाले जीआरपी सिपाही की जमकर प्रशंसा की जा रही है जो शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director

5000 फॉलोअर्स