1 - ललितपुर के रेलवे स्टेशन चलती ट्रेन से गिरते समय ट्रेन के नीचे आते-आते एक महिला को जीआरपी के सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर चीते की तरह फुर्ती दिखाकर उसे बचाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल.
2 - ललितपुर जिले के थाना नाराहट पुलिस को मिली एक बडी सफलता यहां पशु तस्करी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, पल्सर बाइक और भी नगदी बरामद किये है.
3 - ललितपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में विद्युत कटौती को लेकर एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया जिसमें जिले की
बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है जहां सामाजिक संगठन प्रतिदिन विद्युत व्यवस्था के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दे रहे हैं जहां एक तरफ बढ़ता टेंपरेचर और गर्मी से लोग बेहाल हैं वही ऐसे में विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं
टेंपरेचर भी इतना अधिक है कि विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर आए दिन जल रहे हैं जिससे आक्रोशित सभी व्यापारी अपने अपने हाथ मे मशाल लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के विरोध में नारे लगाते हुए विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे जहां विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.





📸 और तस्वीरें