7 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ललितपुर बस स्टैंड से दबोचा गया स्थायी वारंटी, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल
📰 अतुल कुमार जैनबामौर कलां। शिवपुरी जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बामौरकलां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2019 के प्रकरण में पिछले 7 वर्षों से फरार च
संवाददाता, ललितपुर
01 जुलाई 2026, 12:58 PM2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
7 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ललितपुर बस स्टैंड से दबोचा गया स्थायी वारंटी, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल
खबर सुनें
केवल खबर का कंटेंट पढ़ा जाएगा
7 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ललितपुर बस स्टैंड से दबोचा गया स्थायी वारंटी, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल
📰 अतुल कुमार जैन बामौर कलां। शिवपुरी जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बामौरकलां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2019 के प्रकरण में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी रामेश्वर यादव को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के राजघाट बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बामौरकलां पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
थाना बामौरकलां पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय खनियाधाना द्वारा प्रकरण क्रमांक 81/2019 में जारी स्थायी वारंट की तामील के लिए आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रामेश्वर यादव पुत्र अतर सिंह यादव (45 वर्ष), निवासी ग्राम रानीपुरा राजघाट, थाना कोतवाली ललितपुर (उत्तर प्रदेश) राजघाट बस स्टैंड पर मौजूद है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा 1 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, जिससे लगातार सफलता मिल रही है।
-: इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका :-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय लोधी, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार कुजूर, आरक्षक आकाश सिंह, पंकज साहू, राहुल लोधी, बलराम तथा चालक आरक्षक सत्यवीर गुर्जर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।