21 जून को योगमय होगा पिछोर: छत्रसाल महाविद्यालय में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम,एसडीएम ममता शाक्य ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपे दायित्व
📰 अतुल कुमार जैनपिछोर । आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी
संवाददाता, ललितपुर
15 जून 2026, 10:55 AM2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
21 जून को योगमय होगा पिछोर: छत्रसाल महाविद्यालय में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम,एसडीएम ममता शाक्य ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपे दायित्व
खबर सुनें
केवल खबर का कंटेंट पढ़ा जाएगा
21 जून को योगमय होगा पिछोर: छत्रसाल महाविद्यालय में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम,एसडीएम ममता शाक्य ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपे दायित्व
📰 अतुल कुमार जैन
पिछोर । आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) ममता शाक्य ने नवीन एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में एसडीएम ममता शाक्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक योग से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसके माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
(छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में होगा आयोजन)
एसडीएम ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम छत्रसाल महाविद्यालय परिसर, पिछोर में प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसका समापन सुबह 7:45 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक सहभागिता करेंगे।
(सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी)
बैठक में तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर, महाविद्यालय प्राचार्य केशव सिंह जाटव, बीएमओ डॉ. संजीव सांडे, सीडीपीओ अरविंद तिवारी, बीईओ विनोद गुप्ता, बीआरसीसी सुरेश गुप्ता, प्रभारी प्राचार्य विजयराम लोधी, दिनेश लोधी, योग प्रभारी राहुल देव पुरोहित, पवन पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एसडीएम ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित विभागों को पेयजल, माइक, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
(प्रदेशभर में होगा व्यापक आयोजन)
बैठक में बताया गया कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं पंचायत स्तर तक योग दिवस के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शिक्षा, आयुष, कृषि, पशुपालन, जनजातीय कार्य सहित विभिन्न विभागों के साथ-साथ शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
एसडीएम ममता शाक्य ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
कार्यक्रम विवरण
- दिनांक: 21 जून 2026 - समय: प्रातः 6:00 बजे से 7:45 बजे तक - स्थान: छत्रसाल महाविद्यालय परिसर, पिछोर
"करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ प्रशासन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।