मुख्यमंत्री जन- विश्वास अभियान -2026, कार्यक्रम के शिविर का आयोजन चंदेरी

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की तहसील चंदेरी में शासकीय माधव महाविद्वयालय चन्देरी में मुख्यमंत्री जन- विश्वास अभियान -2026, कार्यक्रम के शिविर का आयोजन किया गया आयोजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह बुन्देला, नगरपालिका अध्यक्ष संतोष कोली, सासंद प्रतिनिधि जगन्नाथ पिप्पल एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित, कलेक्टर अशोक नगर साकेत मालवीय , पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर, अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी मनीष धनगर (राजस्व) एवं तहसीलदार चन्देरी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग तथा अन्य विभाग प्रमुख के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जनहित से जुड़े विषयों तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण किया गया। अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर अशोक नगर ने कहा कि प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करना है। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक नगर ने कानून-व्यवस्था सुरक्षा एवं आमजन के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
जिसमें लोकसेवा के माध्यम से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के 444 आवेदन पत्र जन्म / म्रत्यु के 126 आवेदन नामांतरण के 27 आवेदन पत्र बीपीएल के 15 आवेदन पत्र ईडब्ल्यूएस के 6 आवेदन पत्रों का ऑनलाईन 100 प्रतिशत निराकरण किया गया । एवं हितलाभ वितरण किया गया। कैम्प में उपस्थित हितग्राहियों एवं लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन संख्या राजस्व विभाग 25, नगरपालिका 232, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के 20 विद्वयुत विभाग के 18 वन विभाग के 01, हाथकरघा 12, आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिनका मौके पर निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रभावी लाभ नागरिकों तक पहुंचाना रहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा शासन की योजनाओं सेवाओं एवं हितलाभों का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना रहा।

मुख्यमंत्री जन- विश्वास अभियान -2026, कार्यक्रम के शिविर का आयोजन चंदेरी - अशोक नगर - LALITPUR LIVE TV

लेखक के बारे में

K

@kahirwar413

0 फॉलोअर्स