रिपोर्टर कल्याण अहिरवार चंदेरी मो.7047883182
चंदेरी- ग्राम पंचायत नया खेड़ा, हलनपुर और गोरा सेहराई में कथित रूप से संचालित अवैध शराब बिक्री के विरोध में बुधवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं चंदेरी-अशोकनगर मुख्य मार्ग पर उतर आईं और चक्का जाम कर दिया। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है। इस संबंध में कई बार पुलिस एवं प्रशासन को लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हुए हैं तथा पूर्व में कई युवाओं की मौत भी हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री राव अजय प्रताप सिंह यादव ने भी 17 जुलाई 2026 को कलेक्टर अशोकनगर को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत नया खेड़ा, गोरा और हलनपुर में कथित अवैध शराब बिक्री की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से महिलाओं को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ा।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा कर अवैध शराब का कारोबार तत्काल बंद कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद महिलाओं ने चक्का जाम समाप्त किया और करीब ढाई घंटे बाद यातायात पुनः सुचारु हो सका।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे भविष्य में और बड़ा जनआंदोलन करने को मजबूर होंगी।