बकरी ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, पैदल गस्त कर शांति व्यवस्था की अपील: मड़ावरा में कोतवाल प्रभारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व में होने वाले बकरी ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया.

मड़ावरा। पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देशन में कस्बा मड़ावरा में कोतवाल प्रभारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व में होने वाले बकरी ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजारों और गलियों में पैदल गस्त कर फ्लैग मार्च निकाला इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन और दुकानदारों से वार्ता कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्यौहार शांति पूर्वक मनाएं जाने की अपील की गई। इस दौरान कोतवाल प्रभारी मनोज मिश्रा, केडी यादव चंद्रपाल सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स