तालबेहट। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय इंटर कॉलेज तालबेहट मे विद्यालय स्तर पर कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा सीता विश्वकर्मा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनाया गया।
इस अवसर पर सीता ने विद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उसने पूरे मनोयोग, मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई जारी रखने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। साथ ही, उसने अन्य छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें भी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यह पहल छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी की भावना और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अवधेश ठाकुर सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार की ओर से सीता विश्वकर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।