जय मां शारदा माता मैहर धाम के दर्शन को ढोल नगाड़ों के बीच साईकिल भक्तों का जत्था हुआ रवाना.

नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री दुर्गा शक्ति सेवा साईकिल यात्रा समिति के तत्वाधान में विगत 36 वर्ष की भांति इस 37 वे वर्ष में भी मोहल्ला नेहरू नगर में स्थित श्री श्री 1008 श्री सिंह वाहिनी माता मन्दिर व हनुमान मन्दिर(पतरुआ धाम) से साईकिल यात्रियों के भक्तों का जत्था मैहर धाम जय मां शारदा माता के दर्शन करने के लिये रवाना किया गया साईकिल भक्तों को रवाना करने से पूर्व श्री दुर्गा शक्ति सेवा साईकिल यात्रा समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह (रमेश दाऊ) व मन्दिर के पुजारी बाबा प्राणकिशन दास जी महाराज ने साईकिल भक्तों की उपस्थिति में बड़े ही विधी विधान व मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन सम्पन्न कराया फिर मन्दिर पर बालकिशन रैकवार ने सर्व प्रथम मन्दिर के पुजारी बाबा प्राणकिशन दास महाराज का तिलक लगाकर फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया फिर इसके बाद सभी साईकिल यात्रियों के भक्तों का तिलक लगाकर फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया व समिति के सभी पदाधिकारियों का भी तिलक लगाकर फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया फिर ढोल नगाड़ों के बीच साईकिल यात्रियों के भक्तों को हरी झंडी दिखाकर जय मां शारदा माता (मैहर धाम) के दर्शन करने के लिये रवाना किया गया फिर रेल्वे स्टेशन के पास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष समाजसेवी नरेन्द्र कड़की को श्री दुर्गा शक्ति सेवा साईकिल यात्रा समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह (रमेश दाऊ)ने तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर व बद्धीप्रसाद विश्वकर्मा ने बैच लगाकर स्वागत किया फिर जय मां शारदा माता (मैहर धाम) के दर्शन करने जा रहे साईकिल भक्तों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कड़की ने तिलक लगाकर फूलमालायें पहनाकर ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों का भी तिलक लगाकर फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया फिर जय मां शारदा माता (मैहर धाम) के दर्शन करने जा रहे साईकिल यात्रियों के भक्तों को यात्रा की मंगलमय शुभकामनायें देकर हरी झंडी दिखाकर वहां से रवाना किया गया मोहल्ले में जगह जगह गाजे बाजे के साथ साईकिल भक्तों का मताओं बहिनों ने तिलक लगाकर, फूल मालायें पहनाकर,फल वितरित कर जोरदार भव्य स्वागत किया और ढोल नगाड़ों की थापो पर साईकिल भक्तों ने, मताओं बहिनों ने व श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और साईकिल भक्तों ने तुवन मन्दिर पर पहुंचकर तुवन सरकार हनुमान बब्बा के समक्ष माथा टेका और हनुमान बब्बा का आशीर्वाद प्राप्त किया राकेश सिंह तोमर ने बताया कि 11अक्टूबर को टीकमगढ़ में रामजानकी बाग, 12 अक्टूबर को छतरपुर नगर पालिका, 13 अक्टूबर को देवेन्द्र नगर रामजानकी मन्दिर में रात्रि विश्राम करेंगे और 14 अक्टूबर को शाम के समय जय मां शारदा माता (मैहर धाम) पहुंच जायेंगे 15 अक्टूबर को सुबह साईकिल भक्त अपने अपने हाथों में माता की चुनरी,झंडा,प्रसाद लेकर जय मां शारदा माता के जयकारे लगाते हुये माता रानी के दर्शन करगे और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने मंगलमय जीवन को सफल बनायेंगे जय मां शारदा माता (मैहर धाम) के दर्शन करने जाने वाले साईकिल भक्तों में राकेश सिंह तोमर, सुरेंद्र रैकवार, आसाराम रैकवार, राहुल रैकवार,सतीश कुमार, शिवम चौरसिया, शोभित श्रीवास्तव, सोनू कुशवाहा,जगदीश अहिरवार,राम, अमित रैकवार, राकेश रैकवार,राजा अहिरवार शामिल रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में सरदार सिंह (रमेश दाऊ) बद्धीप्रसाद विश्वकर्मा,हरदास कुशवाहा (कक्का),अंगद,सुनील, ब्रजेश साहू, जितेन्द्र परिहार,मनीष यादव,हरीशंकर विश्वकर्मा,गोलू यादव, सीताराम प्रजापति,दशरथ आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स